UP Politics लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में चुनावी रण तैयार होने लगा है। शनिवार को निषाद पार्टी अपना दमखम दिखाने जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में शनिवार को बड़ी संकल्प रैली कर निषाद पार्टी अपनी बढ़ती राजनीतिक ताकत का एहसास कराएगी। इस रैली में एनडीए नेता भी शामिल होंगे।
