Tuesday, February 24, 2026

गाजा युद्ध में घायल 'फौदा' स्टार इदान अमेदी को आईसीयू से मिली छुट्टी


तेल अवीव, 13 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘फौदा’ के स्टार इदान अमेदी को गाजा में चल रहे युद्ध में गंभीर चोटों के कारण भर्ती कराए जाने के बाद आईसीयू से छुट्टी दे दी गई है।

अब उन्हें रामत गान शहर के शीबा मेडिकल सेंटर के ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

फौदा स्टार इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) में एक रिजर्विस्ट थे और कॉम्बैट इंजीनियरिंग कोर में सेवारत थे। उनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट लगी थी।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैन्य सेवा के पलों को साझा किया था, और कहा था, “यह ‘फौदा’ का सीन नहीं है, यह वास्तविक जीवन है।”

उन्होंने कहा कि वह और उनके साथी सैनिक 7 अक्टूबर 2023 के हमास नरसंहार के पीड़ितों के लिए चिंतिंत थे।

अमेदी ने कहा, “ईश्वर और हम उनके खून का बदला लें।”

लोकप्रिय वेब सीरीज में अमेदी ने सागी की भूमिका निभाई है, जो डोरोन की अध्यक्षता वाली आतंकवाद-विरोधी इकाई का सदस्य है, जिसे अभिनेता लियोर रज ने निभाया है।

–आईएएनएस

पीके/एकेजे


Related Articles

Latest News