मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस अवधपुरी के बारे में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है कि भई सकल सोभा कै खानी हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप उसी रूप में उसे विकसित करने को संकल्पबद्ध हैं। भगवान राम का अपने भव्य मंदिर में पुनरागमन मेरा सौभाग्य है क्योंकि मैं मंदिर आंदोलन से जुड़ी तीसरी पीढ़ी में हूं। एक मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा दायित्व है कि अयोध्या का सर्वांगीण विकास हो।
