पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरुलिया जिले से 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी उर्फ किशोर को गिरफ्तार किया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गोस्वामी को गुरुवार रात झारखंड बॉर्डर के पास जंगलों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गोस्वामी के पास से गोलियों के साथ में एक 9एमएम पिस्तौल और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
