कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकरा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी नेता सोनिया गांधी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। राम मंदिर का न्योता ठुकराने के बाद कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने आलाकमान के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है।
