UP News उत्तर प्रदेश की तस्वीर अब बदलने वाली है। अब शहरों से लेकर गांवों तक सड़कें चकाचक हो जाएंगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस संदर्भ में तैयार की गई नई नीति को कैबिनेट बाइर्कुलेशन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बाद गांव की सड़कें भी चकाचक रहेंगी। गांवों की सड़कों का बुरा-हाल भी अब सुधर जाएगा इसके लिए ठेकेदारों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।
