दरभंगा जिले के पतोर ओपी क्षेत्र स्थित खैरा गांव से एक युवक को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। मंगलवार की रात 10 बजे के आसपास वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कप मच गया। पतोर बहादुरपुर लहेरियासराय नगर कोतवाली बहादुरपुर हायाघाट विशनपुर आदि थाने की पुलिस नाका बंदी कर चेकिंग अभियान शुरू दिया।
