Wednesday, February 25, 2026

यमन के हौथिस ने अदन की खाड़ी में जहाज पर किया ताजा मिसाइल हमला : अमेरिकी नौसेना


सना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। यमन के हौथी समूह ने अदन की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइलों से नया हमला किया है। यह जानकारी यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

गुरुवार को पोस्‍ट में कहा गया,”स्थानीय समयानुसार लगभग 2 बजे ईरान समर्थित हौथिस ने यमन में हौथी-नियंत्रित क्षेत्रों से अदन की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन में एक जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइल दागी।”

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं है। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 19 नवंबर, 2023 के बाद से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर हौथिस द्वारा किया गया यह 27वां हमला है।

हौथी समूह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

ताजा हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लाइनों पर हौथी हमलों की निंदा करने के लिए एक नया प्रस्ताव लाने के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें समूह से ऐसे सभी हमलों को तुरंत रोकने की मांग की गई, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं।

हौथिस का उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण है, इसमें राजधानी सना और लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह भी शामिल है।

–आईएएनएस

सीबीटी


Related Articles

Latest News