मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से लोकसभा चुनाव बेदाग तरीके से करवाने को कहा। इसी साल मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं। सीईओ के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमार ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए हमारे पास ठोस तैयारियां मौजूद हैं। राजीव कुमार ने जोर देते हुए कहा कि चुनाव कर्तव्य और संकल्प की यात्रा है।
