बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिल गया है। जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने यह जानकारी दी है। केसी त्यागी ने बताया कि अयोध्या जाने का फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे। अभी उन्होंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। बता दें कि नीतीश कुमार की एलायंस पार्टनर कांग्रेस ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकरा दिया है।
