Budget 2024 सूत्रों के मुताबिक किसान के लिए सरकार बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत उन्हें दी जाने वाली सालाना 6000 रुपए की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। यह बढ़ोतरी 2000 रुपए तक की हो सकती है। इसके अलावा किसानों को हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं देने की भी घोषणा हो सकती है।
