भारत से मिली तीखी प्रतिक्रिया के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मंगलवार को चीन से मदद की गुहार लगाई है। राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन से अपील की है कि मालदीव में अधिक संख्या में चीनी पर्यटक को भेजें। इधर मालदीव पर्यटन विभाग ने भारत को अपना निकटतम पड़ोसी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ तीन उप मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है।
