प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गांधीनगर में अमीराती बहुराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के ग्रुप चेयरमैन और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम के साथ बैठक की। पीएम मोदी और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम ने भारत में निवेश करने और उसको बढ़ाने की योजना पर चर्चा की। सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम ने कहा यह एक बेहतरीन मुलाकात थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहतरीन इंसान हैं।
