ईडी ने दावा किया है कि बंगाल के राशन घोटाले में गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक राज्य भर की राइस मिलों से प्रति क्विंटल खाद्यान्न की खरीद-फरोख्त पर अलग से 20 रुपये कमीशन लेते थे। कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से यह कमीशन सीधे मंत्री के पास पहुंचती थी। ईडी के मुताबिक इस मामले की विस्तृत जानकारी एक डायरी में उपलब्ध है।
