Smriti Irani Bihar Visit लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बाहरी नेताओं को पटना भेजकर स्थानीय नेताओं को ट्रेनिंग देने की कोशिश की जा रही है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में कोई परेशानी न हो। इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पटना आ रही हैं और स्थानीय नेताओं को चुनावी रणनीति बताएंगी।
