ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में अब नई चार्जशीट दायर की है। नई चार्जशीट में ईडी ने लालू यादव की बेटी हेमा यादव का नाम भी शामिल किया है। ईडी की चार्जशीट पर राजद ने कड़ी आपत्ति जताई है। राजद नेताओं ने कहा है कि यह अब अति की पराकाष्ठा हो रही है। वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने तंज कसा है।
