Wednesday, February 25, 2026

बिजनौर में अज्ञात वाहन की चपेट में आया तेंदुए का बच्चा, मौत


बिजनौर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए के बच्चे की मौत हो गई। बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में तेंदुआ का बच्चा मंडावर-बालावाली रोड पर मंगलवार सुबह मृत पाया गया।

वन अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुआ का बच्चा नर है, जिसकी उम्र पांच से छह महीने के बीच है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ जब सड़क पार कर रहा था, तब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला वन कार्यालय भेज दिया गया है। वन अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News