कार्बेट पार्क में सफारी के दौरान वन्य जीवों के कभी कभार हमलों के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। 11 सेकेंड के वायरल वीडियो में जिप्सी सवार पर्यटक झाड़ी से निकलते बाघिन को देखने के लिए खड़े हैं। झाड़ी से निकलती बाघिन पर्यटकों को घूरते व दहाड़ते हुए बाहर निकल रही है।
