Tuesday, February 24, 2026

शामली : राजनेताओं की फर्जी तस्वीरों वाला वीडियो पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार


शामली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की थानाभवन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य महिला नेताओं की फर्जी तस्वीरों वाला वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को जमशेद नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू कर की।

शामली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति हाजी राव जमशेद को फेसबुक अकाउंट से फर्जी तस्वीरों वाला वीडियो पोस्ट कर सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News