Wednesday, February 25, 2026

गोल्डन ग्लोब्स 2024: बिली इलिश, फिनीस ने 'बार्बी' के 'व्हाट वाज़ आई मेड फॉर?' के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का जीता खिताब


लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सिंगर-सॉन्गराइटर बिली इलिश और उनके भाई फिनीस ने चल रहे गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में मोशन पिक्चर में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का खिताब जीता।

उन्हें ग्रेटा गेरविग निर्देशित फिल्म ‘बार्बी’ के उनके सॉन्ग ‘व्हाट वाज आई मेड फॉर?’ के लिए सम्मानित किया गया।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के ऑफिशियल एक्स हैंडल ने बधाई दी और लिखा: “बार्बी में बिली इलिश ओ’कोनेल और फिनीस ओ’कोनेल ने ‘व्हाट वाज आई मेड फॉर?’ के लिए गोल्डन ग्लोब्स में मोशन पिक्चर में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीतने पर बधाई।”

इसके अलावा, ‘बार्बी’ ने समारोह में सिनेमैटिक और बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट का पुरस्कार भी जीता।

81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स इस समय कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में चल रहे हैं।

भारतीय दर्शक इस अवॉर्ड शो को लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

–आईएएनएस

पीके/सीबीटी


Related Articles

Latest News