Tuesday, February 24, 2026

गोल्डन ग्लोब्स 2024: ''सकसेशन' को बेस्ट ड्रामा सीरीज का मिला अवॉर्ड


लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘सकसेशन’ ने लॉस एंजिल्स में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज की ट्रॉफी जीती।

सीरीज ने नॉमिनी ‘1923’, ‘द क्राउन’, ‘द डिप्लोमैट’, ‘द लास्ट ऑफ अस’ और ‘द मॉर्निंग शो’ पर जीत हासिल की।

‘सकसेशन’ ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट समूह वेस्टार रॉयको के मालिक रॉय परिवार और परिवार के मुखिया के स्वास्थ्य के बारे में अनिश्चितता के बीच कंपनी पर नियंत्रण के लिए उनकी लड़ाई पर केंद्रित है।

इसमें ब्रायन कॉक्स, जेरेमी स्ट्रॉन्ग, कीरन कल्किन और सारा स्नूक शामिल हैं।

सारा, जिन्होंने सीरीज में सियोभान “शिव” रॉय की भूमिका निभाई, ने टेलीविजन सीरीज, ड्रामा में एक एक्ट्रेस द्वारा बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड भी जीता।

81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स इस समय कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में चल रहे हैं।

भारतीय दर्शक इस अवॉर्ड शो को लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

–आईएएनएस

पीके/सीबीटी


Related Articles

Latest News