रवि काना गैंग के दो गैंगस्टर राशिद व अफसार को बीटा दो कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। रवि उसकी पत्नी मधु व गैंगस्टर काजल झा के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस ने रवि काना के भाई हरेंद्र नागर की पत्नी बेवन नागर के गामा दो स्थित घर पर दबिश दी।
