रामजन्मभूमि मामले में गिरफ्तार किए गए श्रीकांत पुजारी को कर्नाटक की हुबली कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। जिसके बाद आज उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। उनके स्वागत के लिए वीएचपी के कई नेता जेल पहुंचे और काफी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कुछ तकनीकी कारणों से उन्हें शुक्रवार को रिहा नहीं किया गया था लेकिन आज उन्हें रिहाई मिल गई।
