आइएस के आतंकी अब्दुल ने गुरुवार काे लखनऊ स्थित एटीएस की विशेष कोर्ट में समर्पण कर दिया था। अब्दुल से अब लखनऊ स्थित जेल में पूछताछ की जाएगी। एटीएस अब्दुल की मदद से आइएस के अलीगढ़ माड्यूल का हिस्सा बने एएमयू के कुछ पूर्व छात्रों तक पहुंचने का प्रयास करेगा। अब्दुल के एक अन्य साथी 25 हजार के इनामी फैजान बख्तियार की भी तलाश की जा रही है।
