शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने 22 जनवरी के लिए एक विशेष योजना तैयार की है। उद्धव ठाकरे ने बताया कि वह और उनकी पार्टी के नेता उस दिन नासिक में कालाराम मंदिर जाएंगे और गोदावरी नदी तट पर महाआरती करेंगे।
