Tuesday, February 24, 2026

संजय दत्त ने 'इंडियन आइडल 14' के कंटेस्टेंट को दी 'जादू की झप्पी'


मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 14’ के स्टेज पर पहुंचे एक्टर संजय दत्त ने कंटेस्टेंट पीयूष पंवार को ‘ना मुंह छुपा के जियो’ और ‘आप के पहलू में आकर रो दिए’ गाने की परफॉर्मेंस पर स्टैंडिंग ओवेशन और ‘जादू की झप्पी’ दी।

‘सेलिब्रेटिंग सुनील और नरगिस दत्त’ नामक विशेष एपिसोड में उनके बेटे संजय दत्त की उपस्थिति देखी गई। ढोल-ताशा के बीच एक्टर ने शो में धमाकेदार एंट्री की।

जयपुर के कंटेस्टेंट पीयूष ने 1967 की क्लासिक फिल्म ‘हमराज’ से ‘ना मुंह छुपा के जियो’ और फिल्म ‘मेरा साया’ से ‘आप के पहलू में आकर रो दिए’ गाना गाया।

उनका परफॉर्मेंस इतना प्रभावशाली था कि संजय को उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देना पड़ा।

परफॉर्मेंस की प्रशंसा करते हुए, ‘खलनायक’ अभिनेता ने कहा, “मैं आपकी और यहां उपस्थित सभी कंटेस्टेंट्स की सराहना करता हूं क्योंकि इससे पता चलता है कि हमारे देश में प्रचुर मात्रा में प्रतिभा मौजूद है! मैं वास्तव में इसके लिए इंडियन आइडल को धन्यवाद देना चाहूंगा।”

इतना ही नहीं, वह पीयूष को बिल्कुल ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में ‘जादू की झप्पी’ भी देते हैं।

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित व्यंग्यात्मक कॉमेडी ड्रामा ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में संजय ने ‘मुन्ना भाई’ का किरदार निभाया था। इसे भारतीय सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक माना जाता है।

‘इंडियन आइडल 14’ सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News