आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मंगलवार से प्रदेश भर में शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान शुरू किया गया। यह विशेष अभियान 10 जनवरी तक चलेगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सरकारी अस्पतालों राशन की दुकानों और सरकारी कार्यालयों में कैंप लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में 3.48 करोड़ लाभार्थी हैं।
