गुरुग्राम : बीते वर्ष सालाना कारोबार लगभग नौ हजार करोड़ रुपये था। वहीं इस वर्ष 11 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। गुरुग्राम की बढ़ती अर्थव्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान आयकर विभाग को जहां 36 हजार 200 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था वहीं चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त होने की उम्मीद है।
