कर्नाटक में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में लगभग 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा बेंगलुरु-पुणे हाईवे पर बेलिगट्टी क्रॉस पर हुआ। मृतकों में से तीन हासन के हैंजबकि एक बेंगलुरु का है। पुलिस ने कहा कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त कारों से घायल लोगों को बाहर निकालने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
