Iran : मध्य बगदाद में ईरान समर्थित मिलिशिया के साजो सामान संबंधी मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को किए गए हवाई हमले में संगठन के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई। मिलिशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब इजरायल-हमास जंग को लेकर पहले ही क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है और अंदेशा जताया जा रहा है कि संघर्ष आसपास के देशों में फैल सकता है।
