Greater Noida: पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग नब्बे प्रतिशत लाइसेंस धारकों ने फीस जमा कर दुकानों का नवीनीकरण करा लिया था। संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष भी अधिकतर लाइसेंस धारक नवीनीकरण करा लेंगे। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन दुकानों के नवीनीकरण की फीस समय पर प्राप्त नहीं होगी उनका आवंटन ई-लाटरी से होगा।
