अमेरिका में कोरोना की रफ्तार तेज न हो इसके लिए कुछ राज्यों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अमेरिका के चार राज्य न्यूयॉर्क कैलिफोर्निया इलिनोइस और मैसाचुसेट्स के अस्पताल में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना की वजह से 11 लाख मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
