Sunday, February 15, 2026

बीजेपी विधायक बंबालाल दिवाकर को युवक ने दी जान से मारने की धमकी, ऑडियो हुआ वायरल


Unnao News: उन्नाव (Unnao) के एसपी के सीयूजी नंबर पर एक युवक ने बीजेपी (BJP) विधायक को गोली मारने की धमकी दी है.  युवक ने एसपी के सीयूजी नंबर पर फोन किया और पीआरओ से बीजेपी विधायक बंबालाल दिवाकर (Bamba Lal Diwakar) को को मारने की बात कही. युवक ने सफीपुर से बीजेपी विधायक बंबालाल दिवाकर को जुलाई में गोली मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं युवक ने अपने फेसबुक पर भी पोस्ट डालकर विधायक को गोली से मारने की धमकी दी है. साथ ही उसने पुलिस और प्रशासन को उसे रोकने का चैलेंज भी दिया है.

इतना ही नहीं युवक ने अपने बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वायरल ऑडियो में युवक सफीपुर से बीजेपी विधायक बंबालाल दिवाकर को जान से मारने की धमकी दे रहा है. फिलहाल पुलिस नंबर का पता लगाकर कार्रवाई की बात कह रही है. मामले की जानकारी दते हुए  सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया की विधायक को  धमकी देने वाले युवक का नाम आनंद कुमार मिश्रा है. वो माखी का निवासी है.  सीओ ने बताया की इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर कार्रवाई की जाएगी .

बंबालाल दिवाकर को जान से मारने की धमकी
उन्नाव की सफीपुर सीट से बीजेपी विधायक बंबालाल दिवाकर को जान से मारने की ये धमकी एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के सीयूजी नंबर पर दी गई है. फोन करने वाले ने कहा कि अप्रैल चल रहा है, जुलाई में गोली विधायक को मारूंगा. उसने माखी पुलिस पर अपना गुस्सा दिखाते हुए उलटे सीधे शब्दों का प्रयोग कियाऔर जमकर गालियां भी दीं. युवक से एसपी के सीयूजी नंबर पर हुई पीआरओ की बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विधायक को गोली मारने की वजह पूछने पर उसने माखी थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से हुए हमले के मामले में तीन भाईयों पर हुई कार्रवाई का जिक्र किया. ये पूरा वायरल ऑडियो दो मिनट चौबीस सेंकेंड का है. 

UP Politics: सीएम योगी बोले- ‘यूपी माफिया से जकड़ा हुआ था, अब इनका कोई भविष्य नहीं, अच्छे और बुरे…’



Source link

Related Articles

Latest News