भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने दिसंबर में 66 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर दिया जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले दिसंबर 2020 में 62 हजार करोड़ रुपए निवेश कर रिकॉर्ड बनाया था। एफपीआई की चाल बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में एफपीआई की भारतीय बाजारों में जबरदस्त वापसी को निवेशक भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक मान रहे हैं।
