Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस के लिए आने वाले लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में सीटों की भागीदारी को लेकर लगातार संस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एक दर्जन सीटों तक भी सिमट सकती है। इस बार गठबंधन में भागीदारी को लेकर दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय नेतृत्व सभी प्रदेशों के प्रभारी व अध्यक्षों के साथ विशेष बैठक करेगा।
