भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों में किया फेरबदल, अब इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी


नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद में जुटे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चों के प्रभारियों में बड़ा फेरबदल कर दिया है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा, बी.संजय कुमार को किसान मोर्चा, तरुण चुग को अनुसूचित जाति मोर्चा, राधा मोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, विनोद तावड़े को ओबीसी मोर्चा और दुष्यंत कुमार गौतम को अल्पसंख्यक मोर्चा का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

इसके साथ ही नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महिला मोर्चा का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम


Related Articles

Latest News