Wednesday, February 25, 2026

गुरुग्राम के एक गांव में घुसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा


गुरुग्राम, 3 जनवरी (आईएएनएस)। गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में बुधवार को रिहायशी इलाके में घुस आए एक तेंदुए को वन विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ लिया।

गुरुग्राम वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से तेंदुए को शांत करने के बाद उसे पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए ने एक व्यक्ति पर उस समय हमला कर दिया जब वह तेंदुए को देखकर भाग रहा था। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

वायरल वीडियो में, तेंदुए को एक बहुमंजिला घर के दरवाजे के कांच के पैनल के पीछे से किसी पर कूदते हुए देखा जा सकता है।

तेंदुए के गांव में घुसने की सूचना वन विभाग की मिली। इसके बाद एक टीम नरसिंहपुर गांव पहुंची और तेंदुए को पकड़ लिया।

अधिकारियों ने कहा कि तेंदुए को सबसे पहले सुबह करीब पांच बजे किसी ने देखा। इसके बाद उसने तुरंत दूसरों को सतर्क किया और बाद में वन और पुलिस विभाग को सूचना दी गई।

वन विभाग के अधिकारी राजेश चहल ने आईएएनएस को बताया, “तेंदुए को जल्द ही वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।”

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News