पंजाब में अब बिजली सस्ती होगी। सरकार ने गोइंदवाल साहब स्थित 540 मेगावाट के जीवीके कंपनी के थर्मल प्लांट को खरीद लिया है। पावरकॉम ने इसे 1080 करोड़ रुपए में खरीदा है। अब इसका नाम गुरु अमर दास थर्मल प्लांट होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले कि यह अब तक का सबसे सस्ता थर्मल प्लांट है इससे पहले चार निजी थर्मल प्लांट बिके हैं।
