हिंदी सिनेमा की उम्दा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने नए साल के मौके पर अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने और बच्चों के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर माधुरी और उनकी फैमिली की तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ लोगों ने पार्टी करके नए साल का जश्न मनाया माधुरी ने बप्पा का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत की।
