2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी देश के सबसे कम उम्र (40 साल) के आईजी बन गए हैं। कुछ दिन पहले ही शासन ने उनकी डीपीसी पर मुहर लगाई थी। उत्तराखंड के चकराता निवासी आईपीएस अरुण मोहन जोशी वर्ष 2006 में सबसे कम उम्र (23 साल) में आईपीएस बने थे। इसके बाद देश में अन्य अफसर कम उम्र में आईपीएस बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं।
