Monday, February 16, 2026

इंग्लैंड में साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ी भारतीय महिला, वायरल हुआ VIDEO


Image Source : TWIITER
इंग्लैंड में साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ी भारतीय महिला

मैनचेस्टर: कहा जाता है कि एक भारतीय दुनिया के किसी भी देश में जाकर रहने लगे लेकिन उसके अंदर से भारत नहीं छूटता है। इस बात एक जीता-जागता उदाहरण दिखा इंग्लैंड के मैनचेस्टर में, जहां एक भारतीय महिला ने साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया लगभग 5 घंटों में इस दौड़ को पूरा भी कर लिया। अब इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में उत्तर-पूर्व भारत की पारंपरिक संबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ती हुई ओडिशा की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मधुस्मिता जेना ने रविवार 16 अप्रैल को अपनी चटख रंग की साड़ी और स्नीकर्स में चार घंटे और 50 मिनट में 42 किमी से अधिक की दूरी तय की। उनके इस कारनामे के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी इस उपलब्धि के चर्चे हो रहे हैं। 

ब्रिटिश प्रवासी संगठन फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल (एफआईएसआई) ने एक ट्वीट में कहा, “ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली एक भारतीय मधुस्मिता जेना ने एक सुंदर संबलपुरी साड़ी में आराम से मैनचेस्टर मैराथन 2023 में हिस्सा लिया। अपनी भारतीय विरासत को गर्व से प्रदर्शित करते हुए, वह सर्वोत्कृष्ट भारतीय पोशाक पर एक आकर्षक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करती हैं।”

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News