Thursday, February 12, 2026

एटीएम मशीन में प्लेट लगाकर ग्राहक के साथ धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एटीएम में प्लेट लगाकर छेड़छाड़ करने वाले दो शातिर ब्रह्मदत्त और रजत कुमार को हबीबपुर के एक्सिस बैंक एटीएम से गिरफ्तार किया है।

दोनों एटीएम में प्लेट लगाकर बैंक और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते थे। दोनों एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे। वहां पर मौजूद सफाईकर्मी ने जब आरोपियों को रोका तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बताया जाता है कि शातिर एटीएम में निकासी वाले स्थान पर प्लेट लगाकर खड़े हो जाते थे। जब कोई एटीएम से कैश निकालता था तो प्लेट के कारण नोट बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन, अकाउंट से बैलेंस कट जाता था। ग्राहक समझता था कि एटीएम में रुपये नहीं हैं और उसके जाने के बाद दोनों प्लेट हटाकर रुपये निकाल लेते थे।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News