विधानभवन में सपा को आवंटित नए कार्यालय का उद्घाटन हो गया। नवीनीकरण होने के बाद सपा के नए कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने किया। नेता प्रतिपक्ष का कार्यालय भी अब सपा कार्यालय के साथ जोड़ दिया गया है। विधानसभा सचिवालय ने संख्याबल कम होने के कारण कांग्रेस व बसपा के बड़े आफिस वापस लेकर उसे सपा को आवंटित कर दिया है।
