इजरायल हमास के बीच का युद्धविराम 5वें दिन भी जारी है। जिससे अब इजरायली बंधकों के मुक्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। दोनों पक्षों ने इजरायली बंधकों और हिरासत में लिए गए फलस्तीनियों की रिहाई पूरी कर ली है और लड़ाई में विराम दो दिनों के लिए बढ़ाए जाने के कारण और अधिक लोगों को मुक्त करने की भी तैयारियां कर ली गई हैं।
