पंजाब : पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। पांच नवंबर को एक ही दिन में ऐसी तीन हजार से अधिक घटनाएं दर्ज की गई थीं। कभी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए पंजाब में पराली दहन को जिम्मेदार ठहराने वाली आम आदमी पार्टी यानी आप की ही पंजाब सरकार अब सर्वोच्च न्यायालय में किसानों पर कार्रवाई करने में असमर्थता जता चुकी है।
