हैदराबाद। तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार यानी 30 नवंबर को वोटिंग होनी है। इससे पहले, सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में जुटी हैं। कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और क्रिकेटर से नेता बने मोहम्मद अजरुद्दीन समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।
