बिहार में सीसीटीएनएस नेटवर्क पर कई महत्वपूर्ण सूचनाएं अपलोड की जा रहीं है। इससे अन्य राज्यों की पुलिस को भी लाभ पहुंच रहा है। उदाहरण के लिए जब किसी गिरफ्तार अभियुक्त या अपराधी के बारे में जानकारी अपलोड की जाती है तो अन्य राज्य की पुलिस को भी इसकी जानकारी मिलती है। इससे अगर वह अपराधी उनके यहां भी वांछित है तो उसे रिमांड पर लिया जा सकता है।
