Yogi Adityanath In Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से प्रदेश में 55 लाख ऐसे गरीब परिवार लखपति हो गए जिनके पास सिर ढंकने की जगह नहीं होती थी। आज उन्हें उपलब्ध कराए गए आवासों की कीमत कम से कम 10 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईज आफ लिविंग के मानक लक्ष्यों के अनुरूप सबका जीवन सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
