मथुरा। भाजपा के संकल्प पत्र के तीन बिंदु रहे हैं अयोध्या, मथुरा और काशी। यहां भव्य मंदिर बनें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि अयोध्या, काशी बदल गए हैं। अब मथुरा में दिव्यता से दर्शन का लक्ष्य बाकी है। जिस पर आगे बढ़ने की तैयारी है। मोदी ने मां गंगा के पुराने संवाद को दोहराते हुए अबकी बार स्वयं को कृष्ण से जोड़ा।
