IND vs AUS 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज आज से हो रहा है। पहला टी-20 मैच आज विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। भारत की तरफ से कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे, जबकि कंगारू टीम की कप्तानी मैथ्यू वेड के पास हैं।
